दिल्ली:-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यानि नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी ने देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को देखते हुए यह फैसला लिया है।
दरअसल, सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन जारी है। सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आठ दिसंबर को राष्ट्रव्यापी बंद भी किया है। किसानों के इस बंद को देश के कई तबकों का समर्थन मिला है। सभी विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया गया था। कांग्रेस किसानों के आंदोलन में सरकार के खिलाफ काफी मुखर होकर मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अपना जन्मदिन ना मनाने के फैसले के पीछे कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि किसानों का प्रदर्शन अब राष्ट्र व्यापी रूप ले चुका है। उनके भारत बंद के दौरान उत्तरी राज्यों खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के किसान बड़ी तादाद में सड़कों पर उतरे हैं। ऐसे में किसान आंदोलन के समर्थन में सोनिया गांधी के जन्मदिन ना मनाने से कई संदेश देने की कोशिश होगी।
Facebook
More Stories
किसान आंदोलन के समर्थन के लिए महाराष्ट्र से दिल्ली के लिए रवाना हुए 3,000 किसान
पीएम मोदी गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे, गुरु तेगबहादुर को दी श्रद्धांजलि
बंगाल: गृह मंत्री अमित शाह बोले, 5 साल भाजपा को दीजिए बंगाल को सोनार बंगला बनाकर दिखाएंगे