लखनऊ:- कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व पार्टी कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी प्रतिमा तक जाने से रोक दिया। इसके विरोध में प्रदेश अध्यक्ष ने धरना व उपवास शुरू कर दिया है। उन्होंने पुलिस और योगी सरकार पर राजनीतिक प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है।
कांग्रेस पार्टी सोमवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्र म में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जब पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हजरत गंज स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा जाने के लिए निकले तो प्रदेश कार्यालय गेट पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाल रहे हैं। इससे उन्हें नहीं रोका जा सकता है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बार -बार दबाव डालने के बावजूद जब पुलिस ने उन्हें महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाने नहीं दिया तो अजय कुमार लल्लू ने कार्यालय गेट पर ही कार्यकर्ताओं के साथ उपवास व धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने राज्य को योगी आदित्यनाथ की निजी जागीर बना डाला है।
More Stories
गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का भारत दौरा रद्द
बिटिया बन गई बॉस:डीएसपी बेटी को इंस्पेक्टर पिता ने किया सैल्यूट
पीएम नरेंद्र मोदी आज कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे